*सावन के अंतिम सोमवार पर 31 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबा भरूवाडीह कला*

*सावन के अंतिम सोमवार पर 31 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबा भरूवाडीह कला*

 *सावन के अंतिम सोमवार पर 31 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबा भरूवाडीह कला*
प्रेस विज्ञप्ति 
 *सावन के अंतिम सोमवार पर 31 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबा भरूवाडीह कला* 
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन माह के पावन अवसर पर सावन के अंतिम सोमवार को श्री साप्ताहिक हनुमान चालीसा समिति भरूवाडीह कला के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगेश निषाद, भगत राम निषाद, देवनाथ वर्मा, श्रवण ध्रुव, नरेश साहू, कपिल निषाद, हीरा सिंह वर्मा, राम चरण साहू, जनपद सदस्य लेखू राम सेन सहित कुल 31 जोड़े यजमान के रूप में शामिल हुए। पंडित शिव त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान एवं धार्मिक संस्कारों के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान भगवान
 शिव के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से पूरा परिसर शिवमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों एवं यजमानों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने में सामूहिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3