विभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम,384 छात्र छात्राओं ने लिया भाग।

विभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम,384 छात्र छात्राओं ने लिया भाग।

विभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम,384 छात्र छात्राओं ने लिया भाग।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

विभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम,384 छात्र छात्राओं ने लिया भाग।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा में दो दिवसीय विभाग स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता के समापन 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रानी सौरभ जैन पार्षद वार्ड नं 21, सौरभ जैन, डॉ. अंबेडकर बाल कल्याण समिति के गोपाल चंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष), नरेंद्र जैन (उपाध्यक्ष), दिलीप शर्मा (फाउंडर मेंबर), नारायण शर्मा ( सहसचिव ), दिलीप वर्मा (कोषाध्यक्ष), कृष्ण कुमार सोनी (कार्यकारिणी सदस्य), मानिक लाल साहू (रायपुर विभाग समन्वयक), सुरेंद्र नसीने ,खेल प्रभारी गौरी शंकर निर्मलकर , विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार साहू , वरिष्ठ आचार्य देवी लाल पटेल , वरिष्ठ आचार्य टुकेश्वर प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेवरा विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव साहू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं तिलक-रोली से किया गया।वही बाल वर्ग के भैया खो खो में तिल्दा विजेता और कसडोल उपविजेता रही । बहन खो-खो में तिल्दा विजेता और सिलयारी उपविजेता रही । किशोर वर्ग भैया खो खो में सारखी विजेता और तिल्दा उपविजेता रही । किशोर वर्ग बहन में रीवा विजेता और बलौदा बाजार उपविजेता रही, तरुण वर्ग खो खो में भैया बहनों में अभनपुर विजेता रही वही अर्जुनी उपविजेता रही ।
इसी प्रकार बाल वर्ग के भैया कबड्डी में कसडोल विजेता और सिलियारी उपविजेता रही । बाल वर्ग बहन कबड्डी में आरंग विजेता रही । किशोर वर्ग भैया कबड्डी में नवापारा विजेता और नेवरा उपविजेता रही, किशोर वर्ग बहन कबड्डी में रीवा विजेता और नवापारा उपविजेता रही, तरुण वर्ग भैया कबड्डी में माना कैंप विजेता और पलारी उपविजेता रही । तरुण वर्ग बहन कबड्डी में नेवरा विजेता रही।इस प्रतियोगिता में 384 भैया बहनों ने भाग लिया जिसमें 18 कबड्डी की टीमें (258 भैया -बहन ) और खो - खो की 9 टीमें (126 भैया- बहन) भाग लिया।
 मानिक लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल वास्तव में केवल हार-जीत का खेल नहीं है, बल्कि यह सीख और जीत का खेल है। उन्होंने प्रतियोगिता में आए समस्त छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
श्रीमती रानी सौरभ जैन ने सभी बच्चों को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की बधाई दी और कहा कि जो बच्चे जीत नहीं पाए, उन्हें उदास नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे भी खेलने के लिए प्रोत्साहित होते रहना चाहिए।
श्री दिलीप शर्मा ने समस्त विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। श्री सुरेंद्र नसीने ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। श्री दिलीप वर्मा के द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायकों, संरक्षक , एवं भैया-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य नरेश साहू द्वारा सभी अतिथियों , निर्णायकों ,संरक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ गीत के द्वारा किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3