प्रेस विज्ञप्ति
*हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भरुवाडीह कला, शिवभक्त कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत*
ग्राम भरुवाडीह कला के शिवभक्तों द्वारा गांव एवं परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्तों ने लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सिमगा-लखना स्थित सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के पश्चात सभी कांवड़िए उत्साह एवं श्रद्धा के साथ अपने गांव भरुवाडीह कला लौटे। गांव में प्रवेश के दौरान शिवभक्त भगवान शिव के भजनों में रमते हुए नाचते-गाते और बोल बम, हर-हर महादेव एवं श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारे लगाते हुए भ्रमण कर रहे थे।
कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर नागरिकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर योगेश निषाद, तीजराम निषाद, गजेंद्र साहू, दिलीप निषाद, विष्णु प्रसाद यादव, ओमप्रकाश ध्रुव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कांवड़ यात्रा में मोहन साहू, धनेश साहू, मनीष साहू, राजू निषाद, खोमेंद्र यादव, लीलाधर यादव, ऋषि ध्रुव, रोशन निषाद, दीनदयाल निषाद, नीलकमल साहू, सुरेंद्र निषाद, तापलाल निषाद, दानी निषाद, एकांत यादव, डागेश्वर यादव, मनीष यादव, कोमल निषाद, तूमेश साहू, मनोज ध्रुव, राकेश निषाद एवं चंद्रशेखर ध्रुव सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। इस अवसर पर शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आपसी एकता, भाईचारे और सामूहिक सद्भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। शिवभक्तों द्वारा गांव एवं परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ की गई यह यात्रा पूरे गांव के लिए श्रद्धा एवं उत्साह का विषय है। भगवान शिव की भक्ति से वातावरण भक्तिमय हो गया और ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत कर उनकी यात्रा की सराहना की।