ग्राम पोंडी में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न: 423 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, 189 बच्चों को कराया गया सुवर्णप्राशन
ग्राम पोंडी में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न: 423 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, 189 बच्चों को कराया गया सुवर्णप्राशन
संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.निकिता ध्रूव जिला बालोद के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन 18 अगस्त 2026 मंगलवार को कला मंच ग्राम पोंडी, विकासखंड- बालोद, जिला बालोद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति सरस्वती टेमरिया जी ( अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती दिनेश्वरी साहू जी (सरपंच ग्राम पंचायत पोंडी ) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति ममता साहू जी ( सदस्य जनपद पंचायत बालोद ) , श्री पार्थ साहू जी जिला युवा मोर्चा भाजपा बालोद, श्री दानेश्वर मिश्रा जी वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा, श्रीमति पदमा जी पंच ग्राम पंचायत पोंडी एवं अन्य समस्त विशेष अतिथि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षा श्रीमति दानेश्वरी साहू जी ने उनके ग्राम में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयुष विभाग को धन्यवाद प्रेषित किया। मुख्य अतिथि श्रीमति सरस्वती टेमरिया जी ने आयुर्वेद को सुरक्षित चिकित्सा पद्धति बताते हुए घरेलू औषधियों से मिलने वाले लाभो के बारे मे साझा किया एवं चिकित्सकों को भगवान का रूप बताया और ग्राम वासियों से अपील की वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए आयुष पद्धति को प्राथमिकता दें। श्रीमति ममता साहू जी ने आयुर्वेद के बारे मे व्यक्तिगत अनुभव साझा किया | श्री पार्थ साहू जी ने आधुनिक परिवेश में जीवन शैली को रेखांकित किया एवं आयुर्वेद पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया ।
शिविर प्रभारी डॉक्टर संजय चंद्रवंशी आयुष विभाग के बारे मे बताया एवं डॉ गुरुदयाल साहू जी ने सुवर्णप्राशन के महत्व के बारे मे जानकारी दिया गया! इस स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ दामिनी देशलहरे , डॉ.पूर्णिमा ठाकुर , डॉ चैतन्य पटेल , होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. कमलेश वर्मा जी उपस्थित थे । आयुर्वेद फार्मासिस्ट दुलार दास मानिकपुरि, अरविंद ठाकुर, दुर्गा पौसार्य, नरेश भुआर्य, अशवंत सिंह साहू औषधालय सेवक अंकालु राम ठाकुर, शत्रूहन लाल ठाकुर , तारणी साहू,नेत्र सहायक रविंद्र वर्मा एवं सी एच ओ आकांक्षा यादव ने सेवाएं दी।
स्वास्थ्य मेले में कुल 423 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। जिसमे आयुर्वेद पद्धति से 332 एवं होमियोपैथी के कुल 91 मरीजो ने स्वास्थ्य लाभ लिया एवं 30 वर्ष से ऊपर के सभी रोगियों का ब्लड प्रेशर, 139 मरीजो का ब्लड शुगर , 89 मरीजो का हीमोग्लोबिन एवं 62 मरीजो का नेत्र जांच की गई जिसमें 3 मोतियाबिंद के मरीज मिले। शिविर में सभी को स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण भी किया गया। 189 बच्चो का निशुल्क सुवर्णप्राशन किया गया एवं जन सामान्य को आयुर्वेदिक दिनचर्या ऋतुचर्या , पंचकर्म एवं मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं पाम्प्लेट वितरण किया गया |