प्रेस विज्ञप्ति
*कारितास इंडिया ‘खुशहाल बचपन’ ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत*
शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलेसुर से पिछले सत्र 2026 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एनजीओ कारितास इंडिया के ‘खुशहाल बचपन’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें पुरस्कार प्रदान करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धि की सराहना की गई। इस अवसर पर
‘खुशहाल बचपन’ की कार्यकर्ता सरिता मधुकर, रुखसाना, कुसुमलता साहू एवं गीतांजलि यदु, विद्यालय के प्रधान पाठक युधिष्ठिर बुडेक तथा शिक्षक नरेन्द्र साहू एवं चंद्रशेखर रात्रे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आगे भी मन लगाकर अध्ययन करने तथा निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।