राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामयी स्वागत समारोह, भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी रहे उपस्थित
रायपुर:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन (राजभवन) में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में क्षेत्र के जनसेवक एवं भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेतृत्व की प्रमुख उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना देखने को मिली। इस गरिमामय आयोजन ने पूरे प्रदेश में सद्भाव, बंधुत्व और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सकारात्मक संदेश संप्रेषित किया।