*कृषि विभाग की औचक कार्यवाही : प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध उर्वरक - बीज की बड़ी खेप बरामद*

*कृषि विभाग की औचक कार्यवाही : प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध उर्वरक - बीज की बड़ी खेप बरामद*

*कृषि विभाग की औचक कार्यवाही : प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध उर्वरक - बीज की बड़ी खेप बरामद*
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

*कृषि विभाग की औचक कार्यवाही : प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध उर्वरक - बीज की बड़ी खेप बरामद* 
कृषि विभाग को सूत्रों से रायपुर में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कीटनाशक अवैध उर्वरक -बीज की सूचना प्राप्त हो रही थी। संचालक कृषि महोदय द्वारा प्रेषित राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय निरक्षकों  के टीम ने कलेक्टर महोदय रायपुर के निर्देशों पर रविंद्र कुमार मित्तल के गोदाम ,लकी इंडस्ट्रीज के बाजू, ट्रांसपोर्ट नगर, टाटीबंध में औचक निरीक्षण किया।
गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशी फोरेट 10 जी,  गैर पंजीकृत कीटनाशक नाइट्रोबेंजीन 35% आदि का 355.92 क्विंटल और 12173 लीटर का भंडारण पाया गया। इस प्रकार के कीटनाशक मानव -पशु स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए खतरनाक होते हैं , इनका भंडारण एवं पैकिंग भी गोदाम में किया जा रहा था। इस संबंध में कीटनाशी निरीक्षक द्वारा विधिक कार्यवाही हेतु सूचना नियमानुसार वरिष्ठालय को भेज दी गई है।
इसी गोदाम में 7.60 क्विंटल अवैध बीज एवं 22 प्रकार के 531.10 क्विंटल अवैध उर्वरकों को जप्त कर सुपुर्द किया गया है। उर्वरक एवं बीज नियंत्रण के विधिक प्रावधान अनुसार इसकी सूचना कलेक्टर महोदय रायपुर को प्रदान की गई है, जिस पर बीज एवं उर्वरक नियंत्रण एक्ट के सुसंगत प्रावधानों अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
यह कार्यवाही उपसंचालक कृषि ,रायपुर, संचालनालयीन सहायक संचालक कृषि एवं रायपुर जिला के निरीक्षकों की टीम द्वारा की गई है ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3