दुर्ग से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवरियों का बड़ा जत्था,बोलबम के जयघोष से गूंजा स्टेशन परिसर,देवघर यात्रा के बिना जीवन का सफर अधूरा – दिनेश देवांगन
दुर्ग से बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवरियों का बड़ा जत्था,बोलबम के जयघोष से गूंजा स्टेशन परिसर,देवघर यात्रा के बिना जीवन का सफर अधूरा – दिनेश देवांगन
दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम में गंगाजल अर्पित करने की आस्था को परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शिवनाथ बोलबम कांवरिया समिति दुर्ग के शिवभक्त कांवरियों का बड़ा जत्था आज सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। समिति के संयोजक एवं पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के नेतृत्व में निकली यह कांवर यात्रा कोविड काल को छोड़कर लगातार 20वें वर्ष आयोजित की जा रही है जिसमें 90 से अधिक कांवरियां पद यात्रा के लिए निकले है। वहीं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांवरिए बाबाधाम के लिए रवाना हुए। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर ‘बोलबम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।बाबा धाम जाने वालो में समिति के संयोजक निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित,पार्षद युवराज कुंजाम,पूर्व पार्षद दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में कांवरिए शामिल हैं।
इस अवसर पर समिति के संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि बाबाधाम कांवर यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति आस्था,श्रद्धा और संकल्प की यात्रा है इसके बिना जीवन का सफर अधूरा लगता है।इसलिए एक बार जाने के बाद ज्यादातर शिव भक्त बार बार बाबा धाम जाते है शिवनाथ बोलबम कांवरिया समिति द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगातार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पवित्र सावन माह में बाबाधाम यात्रा का बड़ा पुण्य महत्व है देश दुनिया से लाखों शिवभक्त कांवरिए बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा नदी से गंगाजल लेकर खुले पांव झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम तक लगभग 120 किलोमीटर की दुर्गम पदयात्रा कर बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में गंगाजल अर्पित करते है जिसका मानव जीवन के लिए बेहद महत्व है।
बाबाधाम यात्रा में रविशंकर ढीमर,नरेंद्र सोनी,उत्तम साहू,राजेंद्र यादव,तुकाराम साहू, विनय मानकर,मन्नू लाल साहू,लक्की साहू,नंदू साहू,शिव राजपूत,सिद्धांत शर्मा,गुल्लू देवांगन,गणेश देशमुख,विनोद साहू,चंदन साहू,राजू निर्मलकर,टिंकू पटेल,सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हैं।