जगेंद्र कुमार बने सिंटर प्लांट 2 व 3 के सीजीएम इंचार्ज; BJM ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन

विशेष संवाददाता

​आज सिंटर प्लांट-2 (SP-2) एवं सिंटर प्लांट-3 (SP-3) के नवनिर्युक्त सीजीएम (प्रभारी) श्री जगेंद्र कुमार का भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौजन्य भेंट कर भावभीना सम्मान व अभिनंदन किया गया। इस दौरान BJM नेताओं ने श्री जगेंद्र कुमार को शॉल, दुपट्टा, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

​मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सिंटर प्लांट 2 और 3 के श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मानकों पर विस्तार से चर्चा की। यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन का ध्यान कर्मचारियों के गैर-वित्तीय उपहारों (Non-Financial Gifts) के वितरण की ओर आकर्षित करते हुए मांग रखी कि सभी पात्र कर्मचारियों को यह उपहार जल्द से जल्द वितरित किए जाएं, जिस पर सहमति जताई गई।

​इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम चौबे, सचिव प्रशांत कुमार क्षीरसागर, उप-कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला, ब्रह्मानंद राव, मनीष गुप्ता, बीरम राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3