**भिलाई के निर्माता-निर्देशक आकाशादित्य लामा की फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' की सफलता का सफर जारी, अब भिलाई और जगदलपुर में भी होगी प्रदर्शित**
**भिलाई के निर्माता-निर्देशक आकाशादित्य लामा की फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' की सफलता का सफर जारी, अब भिलाई और जगदलपुर में भी होगी प्रदर्शित**
**भिलाई।** छत्तीसगढ़ के भिलाई के युवा निर्माता-निर्देशक **आकाशादित्य लामा** की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म **"दुल्हनिया ले आएगी"** देशभर में लगातार दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। रिलीज़ के बाद से फिल्म ने पिछले दो सप्ताह में देशभर के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छा व्यवसाय किया है और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
फिल्म की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब **7 अगस्त से** इसे **भिलाई के श्री वेंकटेश्वर टॉकीज़** तथा **जगदलपुर के न्यू नरेंद्र सिनेमा** में भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ के दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
"दुल्हनिया ले आएगी" एक साफ-सुथरी पारिवारिक कॉमेडी है, जिसे हर आयु वर्ग के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म की मनोरंजक कहानी, हास्य और पारिवारिक भावनाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।
निर्माता-निर्देशक **आकाशादित्य लामा** ने कहा कि उनका सपना हमेशा ऐसी फिल्म बनाने का था जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके। दर्शकों का मिल रहा प्रेम और समर्थन पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
भिलाई के निर्माता-निर्देशक की इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। अब अपने गृह प्रदेश में फिल्म की नई शुरुआत को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि भिलाई एवं बस्तर संभाग के दर्शक भी इस पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।