*हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत, डॉ. प्रतीक उमरे के प्रयास से जारी हुआ बी.एड. परिणाम*

*हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत, डॉ. प्रतीक उमरे के प्रयास से जारी हुआ बी.एड. परिणाम*

*हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत, डॉ. प्रतीक उमरे के प्रयास से जारी हुआ बी.एड. परिणाम*
*हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत, डॉ. प्रतीक उमरे के प्रयास से जारी हुआ बी.एड. परिणाम*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने बी.एड. सत्र 2026 का परीक्षा परिणाम 6 अगस्त को जारी कर दिया है।परिणाम घोषित होने से प्रदेश के हजारों विद्यार्थी,जो शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आवेदन को लेकर चिंतित थे,उन्हें बड़ी राहत मिली है।ज्ञात हो कि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित है तथा आवेदन के समय अभ्यर्थियों के पास बी.एड. की अंकसूची एवं उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध होना अनिवार्य है।परिणाम में हो रही देरी के कारण अनेक विद्यार्थियों के सामने शिक्षक भर्ती से वंचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।विद्यार्थियों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से चर्चा कर विषय की गंभीरता से अवगत कराया।उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए बी.एड. का परिणाम प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र जारी किया जाए।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की चिंता को गंभीरता से लिया और सकारात्मक पहल करते परिणाम जारी कर दिया।इससे हजारों अभ्यर्थी अब समय पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी एवं समस्त परीक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित में लिया गया यह निर्णय सराहनीय है।समय पर परिणाम जारी होने से युवाओं का विश्वास शिक्षा व्यवस्था पर और अधिक मजबूत होगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3