रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महा अभियान का शुभारंभ*
खरोरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नशा मुक्त युवा विकसित भारत का संकल्प महाअभियान क शुभारंभ दो अगस्त को किया गया था। जिसमें उनके द्वारा 100 से अधिक धार्मिक, अध्यात्मिक संस्थाओं को जुड़ने के लिए आह्वान किया गया था। इस महाअभियान मे 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा लेने का लक्ष्य के साथ ब्रह्माकुमारीज खरोरा सेंटर में प्रतिज्ञा लिया गया ।इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नशा की आदत लोगों में बढ़ती जा रही है ,इसका समाजिक ताने बाने में बुरा असर पड़ रहा है। नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि छोटे छोटे स्कूली बच्चों में नशे की लत चिंता का विषय है । ब्रह्माकुमारी उमा दीदी ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी 50-50 व्यक्ति को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवायें।
इस कार्य क्रम में ब्र.कु. सावित्री बहन, सुनीता बहन, सुशीला वर्मा, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मांठ, संजीव देवांगन, विनोद वर्मा, ओम प्रकाश धीवर, रामकुमार देवांगन, सहित बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े भाई बहन उपस्थित रहे।