ग्राम बहेसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं सड़क निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।

ग्राम बहेसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं सड़क निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।

ग्राम बहेसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं सड़क निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900
ग्राम बहेसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं सड़क निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।
तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत बहेसर के शासकीय स्कूल में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भूमि पूजन , लोकार्पण लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
 बहेसर से तुलसी पहुंच मार्ग लंबाई 1.525 किलोमीटर का 2.53 करोड रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा जिसका भूमि पूजन किया गया,साथ ही बहेसर में 17.50 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
 कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे , जनपद पंचायत सभापति नरसिंह वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अनुराधा वर्मा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में भी विकास में कोई कमी नहीं है उन्होंने केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भूरि भूरि प्रशंसा भी की,कार्यक्रम में मंत्री ने ग्राम पंचायत बहेसर के शासकीय स्कूल में साइकिल स्टैंड के लिए 5 लाख ,प्राथमिक शाला बहेसर में दो कमरा निर्माण के लिए दो लाख, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बालिका शौचालय के लिए 7 लाख, रंग मंच के पास ज्योति कलश के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की, 
 इसी तरह से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसी नेवरा में कमरा निर्माण के लिए 10 लाख, सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की, उन्होंने कहा कि हम घोषणा नहीं करते विकास कार्य भी कर करके दिखाते हैं।
 जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में राज्य की भाजपा सरकार सहित मंत्री टंकराम वर्मा की प्रशंसा की और कहा की मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है, इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुलसी के सरपंच गुलाब आडील, उप सरपंच मनीषा वर्मा, सहित समस्त पंचगण, बहेसर के सरपंच श्रीमती सविता सेवक दास बर्मन, उपसरपंच उमेश निर्मलकर सहित पंचगण, भाजपा भाजपा नेता दीपक शर्मा, पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन,श्रीमती सोना वर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय मनोज निषाद,नरसिंह वर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक वर्मा, विकास सुखवानी, सौरभ जैन, डॉ एल पी साहू, दिनेश गायकवाड, सागर पंजवानी, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, सुरेश लखवानी, जनपद सदस्य गण, सरपंच गण सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3