भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सांसद विजय बघेल हुए शामिल

भिलाई। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा नगर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सांसद विजय बघेल विभिन्न जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन किए सांसद विजय बघेल ने रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा। तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट अखरा पाटन में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद और अन्य सेवा व्यवस्थाएं की गईं।
 इस अवसर पर राजा पाठक, बाबा वर्मा, रोशन वर्मा,डोनेश्वर साहू,अमर चंद वर्मा रुपेन्द्र वर्मा,जगनूराम वर्मा, केदार कश्यप, महेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा,शरद बघेल, नागेन्द्र कश्यप, प्रहलाद कश्यप, राजेश वर्मा, रंजना वर्मा, पुरेन्द्र वर्मा, नारायण वर्मा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3