बरसते पानी में उमड़ी आस्था की बेमिसाल धारा, बालोद में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

बरसते पानी में उमड़ी आस्था की बेमिसाल धारा, बालोद में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

बरसते पानी में उमड़ी आस्था की बेमिसाल धारा, बालोद में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
बरसते पानी में उमड़ी आस्था की बेमिसाल धारा, बालोद में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
बालोद, 16 जुलाई।
धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम गुरुवार को बालोद नगर में देखने को मिला, जब भगवान श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। बारिश के बीच "जय जगन्नाथ" के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे स्थानीय प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर से हुआ। आकर्षक एवं सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के साथ विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। भगवान के दिव्य दर्शन के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित हुए और पूरे मार्ग में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रथयात्रा में शामिल रहे।
पारंपरिक वाद्ययंत्रों, गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन तथा "जय जगन्नाथ" के गगनभेदी जयघोषों के बीच निकली यह शोभायात्रा बालोद नगर के लिए अविस्मरणीय बन गई। श्रद्धालुओं का उत्साह इतना अधिक था कि मूसलाधार बारिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी। श्रद्धा, भक्ति और जनसहभागिता का यह अनुपम दृश्य बालोद के इतिहास में एक नई मिसाल बन गया।
रथयात्रा कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर बुधवारी बाजार, हलधरनाथ योगी चौक, मोखला मांझी, मधु चौक, जय स्तंभ चौक, शीतला मंदिर, नया बस स्टैंड, दल्ली चौक, घड़ी चौक एवं सदर बाजार से होते हुए महामाया मंदिर पहुँची। परंपरा के अनुसार भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा यहां नौ दिनों तक विश्राम करेंगे, जिसके पश्चात पुनः रथयात्रा के माध्यम से अपने मूल मंदिर लौटेंगे।
रथयात्रा समिति ने इस ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा बालोद एवं आसपास के सभी ग्रामों से पधारे श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद जिस प्रकार श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था और उत्साह का परिचय दिया, वह भगवान श्रीजगन्नाथ के प्रति जनमानस की गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।
इस रथ यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू,संतोष पाड़ी, तरुण बडतिया,मोहन साहू, दीपक देवांगन, धीरज चोपड़ा,छोटे लाल चंद्राकर,कमल पनपालिया, प्रेमचंद क्षीरसागर, विकास चोपड़ा,संतोष कौशिक, गिरजेश गुप्ता, अमित दुबे, महाराज क्रांति दुबे, संतोष चौधरी,प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, तुलसी यादव,गोमती रात्रे, श्यामा यादव, पुष्पा साहू, हितेश्वरी कौशिक, प्रीति देशमुख, लक्ष्मी साहू, सुनीता मनहर, प्रतिमा यादव, लक्ष्य चौधरी सहित बड़ी संख्या में शहर वासी इस रथयात्रा में शामिल हुए।

विनीत
रथयात्रा समिति, बालोद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3