*ग्राम रेंगबोड़ में प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य पंडवानी एवं रामचरितमानस का आयोजन*

*ग्राम रेंगबोड़ में प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य पंडवानी एवं रामचरितमानस का आयोजन*

*ग्राम रेंगबोड़ में प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य पंडवानी एवं रामचरितमानस का आयोजन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

 **ग्राम रेंगबोड़ में प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य पंडवानी एवं रामचरितमानस का आयोजन*
खरोरा। समीपस्थ ग्राम रेंगबोड़ में स्वर्गीय श्रीमती सूरजा बाई साहू की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर साहू परिवार द्वारा ग्राम के हृदय स्थल राम मंदिर चौक में भव्य गुरु कृपा पंडवानी एवं रामचरितमानस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धामय वातावरण पूरे अंचल में चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से जुड़े लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर लोक कलाकार गणपत राम साहू ने गायन, सीताराम वर्मा ने हारमोनियम, रामकुमार निषाद ने तबला, बेदराम यादव ने बैंजो तथा मेघनाथ साहू ने बांसुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकार मेघनाथ साहू ने किया।
ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी बिट्टू डीजे ने निभाई, जबकि आकर्षक लाइट एवं डेकोरेशन की व्यवस्था रेंगबोड़ लाइट डेकोरेशन सिस्टम द्वारा की गई, जिसने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक जयघोष किया—"बोलो श्रीकृष्ण मुरारी की जय" एवं "पांचों पांडव की जय"। स्वर्गीय श्रीमती सूरजा बाई साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3