*"मोदी की गारंटी" एवं TET अनिवार्यता के विरोध में 15 जुलाई को प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*"मोदी की गारंटी" एवं TET अनिवार्यता के विरोध में 15 जुलाई को प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**
खरोरा 
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रायपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की सूचना देते हुए प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि "मोदी की गारंटी" के तहत पूर्व सेवा गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए तथा TET की अनिवार्यता समाप्त की जाए। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों का भी शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।

संगठन ने बताया कि इन मांगों को लेकर 15 जुलाई 2026 को रायपुर में प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।

इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय सचिव राजू टंडन, जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा, जिला सचिव महेंद्र कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विनय बंजारे, जिला कोषाध्यक्ष छतेंद्र कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर मनोज कुमार साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू सहित पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से शांतिपूर्ण आंदोलन हेतु आवश्यक अनुमति एवं सहयोग प्रदान करने की मांग की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3