*भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा बनीं प्रदेश कार्यालय प्रभारी*
*भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा बनीं प्रदेश कार्यालय प्रभारी*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसमें दल्ली राजहरा की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुरोबी वर्मा की नियुक्ति पर दल्ली राजहरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
*10 साल तक रहीं नगरपालिका अध्यक्ष*
आपको बता दें कि पुरोबी वर्मा दल्ली राजहरा नगर की प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे लगातार 10 साल तक अध्यक्ष पद पर रहीं और इस दौरान नगर के विभिन्न विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पद पर न रहते हुए भी उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के विभिन्न गतिविधियों में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। संगठन ने उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।
*"विरोधियों को दिया जवाब"*
भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने कहा कि लोग अब तक यह आरोप लगा रहे थे कि किसी महिला को एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं दी गई लेकिन दल्ली राजहरा में किसी महिला को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश कार्यकारिणी समिति ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति में कार्यालय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर महिला को नियुक्त किया जाना दल्ली राजहरा के लिए गर्व और बहुत बड़ी उपलब्धि है।
पुरोबी वर्मा की इस नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं और कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिली है।