थाना परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण, पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र छात्राएं,पुलिस मितान, जनप्रतिनिधि आदि हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
थाना परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण, पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र छात्राएं,पुलिस मितान, जनप्रतिनिधि आदि हुए उपस्थित।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आज नेवरा पुलिस थाना परिसर में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया जिसे एकता वृक्षारोपण का नाम दिया गया।
यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया,
कार्यक्रम में सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, पूर्व सैनिक संगठन तिल्दा नेवरा, सेवानिवृत पुलिस कर्मियों, पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, पुलिस मितान, बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पीएमश्री, विद्यालय के छात्र छात्राएं, प्राचार्य डॉ राजेश चंदानी, सौरभ जैन सहित तुलसी के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस कर्मी आदि उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया।
सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि आज के इस वृहद वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया गया है, उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी की सहभागिता की प्रशंसा की।
पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि थाना परिसर में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा उपस्थित होकर वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके लिए सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी पुलिस परिवार की प्रशंसा की।
बाइट 1, वीरेंद्र चतुर्वेदी सीएसपी
2, रानी सौरभ जैन पार्षद