*भटगांव स्कूल में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण, 20 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*

*भटगांव स्कूल में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण, 20 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*

*भटगांव स्कूल में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण, 20 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*
*भटगांव स्कूल में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण, 20 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*
      *बालोद :-* विकासखंड गुण्डरदेही के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटगांव में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त प्रांगण में अत्यंत गरिमामयी माहौल में भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे बने। इस अवसर पर गाँव में कुल 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ, जिसमें 10 लाख रुपये की लागत से हुआ सीमेंटीकरण कार्य और 10 लाख रुपये का मुरूम समतलीकरण कार्य शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद रजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर ,मंडल प्रभारी अश्वनी यादव, मंडल अध्यक्ष गुण्डरदेही युवराज मारकण्डेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मण्डावी और मंडल महामंत्री श्रीमती शैल मोहाबिया सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रहलाद रजक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि आज भटगांव की पावन धरा पर भारत माता की प्रतिमा का अनावरण होना हम सबके लिए गौरव का विषय है। 
यह प्रतिमा हमारी आने वाली पीढ़ी को देशप्रेम, त्याग और अखंडता की प्रेरणा देती रहेगी। जब भी हमारे बच्चे स्कूल प्रांगण में प्रवेश करेंगे, भारत माता का यह स्वरूप उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाएगा। हमारी सरकार राज्य के हर गाँव को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज जिन 20 लाख रुपये के विकास कार्यों (सीमेंटीकरण और मुरूम समतलीकरण) का लोकार्पण हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने विकास कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासकीय स्कूल परिसर में इस प्रकार के धार्मिक और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक स्थापित होने से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही गाँव के भीतर 10 लाख रुपये का सीमेंटीकरण और 10 लाख रुपये का मुरूम समतलीकरण होने से यहाँ के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलने से बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। हमारे जिले के विकास के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी ऐसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन भटगांव के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। एक तरफ जहाँ हम अपनी राष्ट्रमाता को नमन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गाँव के कायाकल्प के लिए 20 लाख रुपये के कार्यों की सौगात मिल रही है। यह सब जनप्रतिनिधियों की एकजुटता और ग्रामीणों के सहयोग से संभव हुआ है। विकास और राष्ट्रवाद की यह लहर रुकनी नहीं चाहिए। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंचों की प्रमुख भूमिका रही, जिनमें मुख्य रूप से आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच श्रीमती भारती साहू,श्रीमती जितेश्वरी ठाकुर,श्रीमती पेमीन साहू ,श्रीमती डिकेश्वरी साहू,शैलेन्द्र निषाद (सरपंच),डिलेश्वर साहू ,राजेश शोरी,सोनाम राम साहू शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर आत्मीय सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन स्थानीय सरपंच व आयोजन समिति द्वारा किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3