बेमेतरा:-आनंदगांव में आयोजित माँ शीतला जुड़वास महोत्सव में शामिल हुए आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बेरला के ग्राम पंचायत आनंदगांव में जय माँ शीतला संघ समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित पावन माँ शीतला जुड़वास महोत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने माँ शीतला के श्रीचरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा समस्त जनमानस के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी का स्नेह, अपनापन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। आशीष छाबड़ा ने जय माँ शीतला संघ समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार एवं बधाई देते हुए कहा कि श्रद्धा, भक्ति और जनसहभागिता से संपन्न ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर ग्रामवासी उपस्थित रहें।