रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
****"शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी, ज्ञान से ही बनता है सशक्त समाज" – नवीन** अग्रवाल**
*नई उम्मीदों के साथ शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र, विद्यार्थियों को मिला शिक्षा और संस्कार का मंत्र*
खरोरा
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलदारशिवनी में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मिठाई एवं पुस्तकें वितरित कर नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष **नवीन अग्रवाल** ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि **"शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा वह शक्ति है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है और समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।"**
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि **आज का परिश्रम ही कल की सफलता तय करता है। हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की क्षमता होती है, आवश्यकता केवल अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास की है।
नवीन अग्रवाल ने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव होता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।