मानपुर चौक में अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाजपा का थाना घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी

मानपुर चौक में अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाजपा का थाना घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी

मानपुर चौक में अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाजपा का थाना घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी
मानपुर चौक में अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाजपा का थाना घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी
दल्ली राजहरा/कुसुमकसा। कुसुमकसा मंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-930 स्थित मानपुर चौक में कथित रूप से हो रही अवैध शराब बिक्री के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल ने सोमवार को सैकड़ों पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों के भीतर अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में आरोप लगाया गया कि मानपुर चौक पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे वहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं महिलाएं आवागमन करती हैं, जिन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-930 से प्रतिदिन लगभग 300 से 400 ट्रक गुजरते हैं और आरोप लगाया कि कुछ चालक इसी स्थान से शराब खरीदकर नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस संबंध में पहले भी भाजपा मंडल एवं पदाधिकारियों द्वारा कई बार थाना प्रभारी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
थाना प्रभारी से चर्चा के दौरान मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में दिनदहाड़े अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुसुमकसा एवं घोटिया भट्टी से शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कुछ "डग्गा स्टाफ" के संरक्षण में शहर एवं गांवों में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद नहीं हुई तो कुसुमकसा मंडल के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से मानपुर चौक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव, पोषण भुआर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवगन, पार्षद सुनीता गुप्ता, भिखी मसिया, जनपद सदस्य आशा आर्य, झमित बाई, धनेंद्र, बलवंत साहू, मदन कोरोति, देहरा राम, मंडल मंत्री मंजू चक्रधारी, मंडल उपाध्यक्ष लता पैथोड़े, रोहित कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी हेमंत साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू, कमलेश्वर साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पूरन करपाल, संदीप साहू, युवा मोर्चा महामंत्री प्रवीण सेन, मनोज भंडारी, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, सेतराम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ललित पटेल, प्रताप सिंह, तुलसी सिन्हा, एल्डरमैन भारत भाई पटेल, ब्रिजमणि यादव, पार्षद लल्लू टेकाम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3