**जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान, विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कोताही : नवीन अग्रवाल**

**जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान, विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कोताही : नवीन अग्रवाल**

**जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान, विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कोताही : नवीन अग्रवाल**
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

**जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान, विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कोताही : नवीन अग्रवाल**

**जिला पंचायत कार्यालय में सरपंचों एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा**
*खरोरा 
* जिला पंचायत कार्यालय रायपुर के सभागार में गत दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष **नवीन अग्रवाल** की अध्यक्षता में क्षेत्र के समग्र विकास, अधोसंरचना निर्माण कार्यों एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सरपंचों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए ग्रामों की विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष **नवीन अग्रवाल** ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे, यह सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ही विकास कार्यों में गति आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3