रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*समरस की राज्य स्तरीय विराट साहित्यिक संगोष्ठी में साहित्यकारों का हुआ सम्मान, पुस्तक का विमोचन*
खरोरा
राजिम नवापारा समरस सृजन साहित्य संस्थान भारत की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा ग्राम कोसरंगी (आरंग), जिला रायपुर में राज्य स्तरीय विराट साहित्यिक संगोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों साहित्यकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच श्रीमती दामिनी मिर्झा ने की। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुकेश व्यास 'स्नेहिल' रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने, संस्कारों को सुदृढ़ करने तथा समरसता की भावना को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने साहित्यकारों से राष्ट्र, समाज और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर सृजन करते रहने का आह्वान किया।
विशेष अतिथियों में श्रीमती गायत्री साहू 'शिवांगी' (अध्यक्षा, महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़), श्रवण कुमार साहू 'प्रखर' (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़), लखन लाल साहू 'लहर' (प्रांतीय सचिव), रूपेश देवांगन (मीडिया प्रभारी), श्रीमती राधिका वर्मा, सुश्री जागृति बघमार, जुगेश चंद्र दास, श्रीमती मंजू रानी दास (उपसरपंच), धनेश धीवर, चंद्रहास सेन, जितेंद्र निर्मलकर, हरेंद्र साहू, अशोक दास, डॉ. पुरुषोत्तम साहू, तिलक राम साहू सहित मधु कलश साहित्य समिति कोसरंगी के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गायत्री साहू 'शिवांगी' की पुस्तक "रक्तदान : राष्ट्र का आह्वान" का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा साहित्यिक संगोष्ठी में विभिन्न साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
समारोह में विशिष्ट साहित्यकारों का साहित्यिक सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन समरसता, साहित्य सृजन और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।