रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*माँ शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में लोकतांत्रिक पद्धति से छात्रसंघ चुनाव संपन्न*
खरोरा
माँ शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में दिनांक 25 जुलाई को छात्रसंघ का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
चुनाव उपरांत विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को विद्यालय के प्राचार्य पी. एन. साहू द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अनुशासन बनाए रखने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने का संदेश दिया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में शाला नायक – पुष्कर वर्मा, उप शाला नायक – चंदन बंजारे, स्वच्छता प्रमुख – रितेश नायक, क्रीड़ा सचिव – कुणाल वर्मा, सांस्कृतिक सचिव – तनुषा गेंदरी एवं अनुष्का टंडन, अनुशासन प्रमुख – सुंदरम सेन तथा करण सूर्यवंशी शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पी. एन. साहू ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।