*छ.ग. कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सामाजिक प्रकरणों का किया गया निराकरण*

*छ.ग. कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सामाजिक प्रकरणों का किया गया निराकरण*

*छ.ग. कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सामाजिक प्रकरणों का किया गया निराकरण*
*छ.ग. कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सामाजिक प्रकरणों का किया गया निराकरण*
*बिलासपुर*। छत्तीसगढ़ कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग की मुख्यमंत्री जी कि कार्यक्रम के सफल आयोजन कि समीक्षा बैठक एवं संभाग स्तरीय सामाजिक प्रकरणों के निराकरण हेतु बैठक आज *दिनांक 26/07/2026, दिन रविवार* को *संत गाडगे भवन, जरहाभाठा, बिलासपुर* में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय संत स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे बाबा जी की चलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया 
बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष *लक्ष्मीकांत निर्णेजक* जी ने की। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि में हुए शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम की आय व्यय प्रस्तुत किया गया एवं समीक्षा किया गया। इसके पश्चात समाज में लंबित सामाजिक प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा कर उनका आपसी सहमति से निराकरण किया गया। साथ ही समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को लेकर आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।

संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक ने कहा कि समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार की बैठकें आवश्यक हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज हित में सक्रियता से कार्य करने और युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में समाज की एकता, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व संभागीय अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर जी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत इकाई छत्तीसगढ़ का कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा गो विज्ञान एवं जैविक कृषि में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान किया गया है इसके उपरांत आज समाज द्वारा श्री विश्राम निर्मलकर जी का बुके भेंट कर समाज की ओर से सम्मान किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय महासचिव सखाराम निर्मलकर जी द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन हरिशंकर उजागर संभागीय कोषाध्यक्ष ने किया। इस बैठक में जिला कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, एवं सभी परिक्षेत्र पदाधिकारी स्वजाति बंधु अधिक संख्या में शामिल रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3