" शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के छात्र खिलेन्द्र कुमार उसारे और हिमानी मानकर का एकलव्य विद्यालय में हुआ चयन "
" शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के छात्र खिलेन्द्र कुमार उसारे और हिमानी मानकर का एकलव्य विद्यालय में हुआ चयन "
एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2026-27 में शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो संकुल कुम्हारी विकास खंड मानपुर के छात्र खिलेन्द्र कुमार उसारे पिता अशोक कुमार उसारे और कुमारी हिमानी मानकर पिता शिवकुमार मानकर ग्राम फुलकोड़ो का चयन हुआ है | विगत तीन वर्षो से लगातार शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के छात्र - छात्राओं का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय, क्रीड़ा परिसर अं. चौकी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेंदाकोडों और आदर्श आवासीय विद्यालय डौडी में होते रहा है | बच्चों की कड़ी मेहनत और समस्त शिक्षकों - पालकों के प्रयास से यह उपलब्धि प्राप्त हुआ है | दूरस्थ और वनांचल क्षेत्र में बच्चों को आगे लाने के लिए तथा बच्चों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कराने के उद्देश्य से विद्यालय के प्रधान पाठक श्री भक्ता राम मंडावी शिक्षक श्री नईम खान द्वारा शाला समय से अतिरिक्त समय में कोचिंग देते है, इस कोचिंग में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, और समय -समय में शाला स्तर पर प्रीटेस्ट परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है | जिसका परिणाम यह रहा है कि, पिछले तीन वर्षो से लगातार प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के छात्र - छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है |
बच्चों की इस उपलब्धि पर सरपंच ग्राम पंचायत फुलकोड़ो श्री परमानंद उसारे, प्रधान पाठक श्री भक्ता राम मंडावी, शिक्षक श्री नईम खान, जनभागीदारी शिक्षक श्री नरेश जामड़े, अशोक कुमार उसारे, शिवकुमार मानकर के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए |