मंगचुवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन

​रेंगाडबरी। क्षेत्र में तेजी से पैर पसार रहे अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार, गांजा तस्करी तथा ऑनलाइन गेमिंग जैसे सामाजिक अपराधों पर रोक लगाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल रेंगाडबरी के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है। भाजयुमो के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगचुवा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और ऑनलाइन गेमिंग की लत से युवा पीढ़ी पथभ्रष्ट हो रही है और अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला सह कोषाध्यक्ष अंकुश कुंजाम, मंडल अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, मंडल उपाध्यक्ष टेश्वर ठाकुर, रामेश्वर कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3