बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में आयोजित हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक : आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में आयोजित हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक : आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में आयोजित हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक : आशीष छाबड़ा
बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में आयोजित हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक : आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन, बेमेतरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी माननीय श्री विजय जांगिड़ जी की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज़ को बुलंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। संगठन की मजबूती ही जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित की लड़ाई को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर और अधिक मजबूती से संघर्ष करेगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय श्री विजय जांगिड़ जी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। माननीय श्री रविन्द्र चौबे जी (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास जनसंघर्षों और जनसेवा का इतिहास रहा है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बूथ एवं मंडल कमेटियों को मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही जनता के बीच पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता एवं समर्पण के साथ प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर बैठके लेकर संगठन को सुदृढ़ करें तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सतत संघर्षरत रहें।
इस अवसर पर माननीय श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे जी (पूर्व संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता एवं सक्रियता को कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही संगठन को सशक्त बनाते हैं तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष ही कांग्रेस की पहचान है। आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाने का आधार है तथा इसी शक्ति के बल पर कांग्रेस जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
बैठक में प्रांजल तिवारी दिनेश पटेल मिथलेश वर्मा लुकेश वर्मा सनतधर दीवान जगजीत अनिल दुबे संजय वर्मा किशुन वर्मा शिव कुमार वर्मा चन्द्रप्रकाश शीतलानी ध्रुव गुप्ता सीताराम यदु रवि गुप्ता मोहित वर्मा प्रकाश ठाकुर रोमन वर्मा दुर्गा प्रसाद तिवारी प्रताप साहू योगिता साहू रूबी सलूजा हेमीन यादव सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3