एमएस सरोरा में बाल कैबिनेट का हुआ गठन, विद्यार्थियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एमएस सरोरा में बाल कैबिनेट का हुआ गठन, विद्यार्थियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एमएस सरोरा में बाल कैबिनेट का हुआ गठन, विद्यार्थियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
एमएस सरोरा में बाल कैबिनेट का हुआ गठन, विद्यार्थियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

सरोरा: स्थानीय शासकीय माध्यमिक शाला (एमएस) सरोरा में लोकतांत्रिक मूल्यों और शासन प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यालयीन 'बाल कैबिनेट' (मंत्रिमंडल) का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव देवगण जी और प्रधान पाठक श्री पी.एन. वर्मा जी की गरिमामयी मौजूदगी में नव-निर्वाचित बाल प्रतिनिधियों को उनके पदों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक श्री अरविंद सर, श्री राकेश सर, श्रीमती लक्ष्मी मैडम एवं श्रीमती खुशबू मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बचपन से ही लोकतांत्रिक प्रणाली, जिम्मेदारियों और अपने मतदान के सही मूल्य एवं महत्व से परिचित कराना था। पूरी चुनाव प्रक्रिया एवं कैबिनेट गठन को पारदर्शी व लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संपन्न कराया गया, जिससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संचार हुआ।

शपथ ग्रहण के उपरांत, प्रधान पाठक श्री पी.एन. वर्मा जी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टाई (Tie) का वितरण किया गया। गणवेश में टाई पहनकर बच्चे बेहद उत्साहित नज़र आए।
प्राचार्य श्री संजीव देवगण जी ने अपने उद्बोधन में सभी बाल मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालयीन कैबिनेट बच्चों में अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने नव-नियुक्त बाल प्रतिनिधियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3