नगर पालिका तिल्दा नेवरा के नवनियुक्त एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण मंत्री सहित अन्य हुए उपस्थित ।

नगर पालिका तिल्दा नेवरा के नवनियुक्त एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण मंत्री सहित अन्य हुए उपस्थित ।

 नगर पालिका तिल्दा नेवरा के नवनियुक्त एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण मंत्री सहित अन्य हुए उपस्थित ।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
 नगर पालिका तिल्दा नेवरा के नवनियुक्त एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण मंत्री सहित अन्य हुए उपस्थित ।
आज सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय नेवरा में एक भव्य कार्यक्रम मे नगर पालिका के नवनियुक्त पांचो एल्डरमैनों को शपथ ग्रहण करवाई गई, शपथ आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा के द्वारा एल्डरमानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
 कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी पांचो एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका तिल्दा नेवरा में 22 वार्ड हैं और पांच एल्डरमेनो को बनाकर मिलकर 27 पार्षद हो चुके हैं, साथ ही भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष भी हैं उन्होंने सभी को मिलकर शहर विकास में कार्य करने आव्हान किया, साथ ही उन्होंने कहा की जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास में कोई कमी नहीं हो रही है उन्होंने राज्य के विष्णु देव सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।
 मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वर्गों के लोगों सहित कई वर्गों से उपस्थित कई सामाजिक बुजुर्गों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही सभी को बधाई भी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने अपनी उद्बोधन में सभी पांचो एल्डरमेनो को बधाई देते हुए कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर विकास को एक नई गति देंगे और नई ऊंचाई पर खड़ी करेंगे।

 तिल्दा नेवरा नगर पालिका के एल्डरमैन पवन अग्रवाल, अनिल कुमार वर्मा, श्रीमती सुधा चौबे, श्रीमती आरती गिलहरे एवं सुरेश लखवानी को शपथ दिलवाई गई।
 वही कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के फाउंडर मेंबर दिलीप शर्मा अध्यक्ष गोपालचंद अग्रवाल, सचिव स्वप्निल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सदस्यगण ,पूर्व जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा, पार्षदगण जयेश पैकरा, धर्मेंद्र डहरिया, संतोष यादव, श्रीमती ग्वालिन बाई, ज्योति नागवानी, पारुल अग्रवाल, भाजपा नेता सौरभ जैन, रमेश रिंकू अग्रवाल , मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, अनुराधा वर्मा, नंदनी खिचरिया,सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में भीड़ देखकर मंत्री टंक राम वर्मा गदगद हुए, कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठ गण भी उपस्थित हुए थे। मंत्री ने सभी का अभिवादन किया।
मंत्री सहित अतिथियों ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भोजन ग्रहण किया।

झलकियां,,,,
 वहीं तिल्दा नेवरा नगर पालिका के 22 वार्ड में 13 पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद है जिनमें से कार्यक्रम में मात्र 6 पार्षद उपस्थित हुए जिसकी भी चर्चा होती रही।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3