तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न।
आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों का पाठ्यपुस्तक, गणवेश ,स्कूल बैग, पानी बोतल वितरण कर गुलाल एवं हार और मिठाई खिलाकर सभी छात्रों का स्वागत किया गया। विशेष आवश्यक वाले बच्चों को शिक्षा किट एवं उपकरण माननीय अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं में विकासखंड से मेरिट में आये तीन विद्यार्थियों का भी सम्मान मोमेंटो देकर किया गया। उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने शिक्षकों को अच्छे माता पिता के समान बनकर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को शासन के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है ।
मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संकल्प से सिद्धि तक कैसे पहुँचे इस संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करना चाहिए क्योंकि शिक्षा जीवन में अनुशासन और मर्यादा लाती है । अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरन्तर प्रयास करना चाहिए। लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक बाँध की कहानी का उदाहरण देकर बताया कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षा ग्रहण करें ।नवीन शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया गया हैं ।जिससे ए आई तकनीक के साथ-साथ भारतीय संस्कृति मूल्यों को भी आत्म सात करें। विवेकानंद जी की उठो जागो और संघर्ष करो की नीति छात्रों को अपनानी चाहिए।
उन्होंने बीएनबी शासकीय स्कूल के रंगमंच को अच्छा बनाने जीर्णोद्धार की घोषणा की।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ भारती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ । जिसमें सरस्वती वंदना और स्वागत गान सरस्वती शिशु मन्दिर नेवरा द्वारा हुया। उसके पश्चात अतिथियों का जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर सतीश नायर , जिला समन्वयक अरुण शर्मा , विकास खंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा,विकास खंड समन्वयक देवेन्द्र ठाकुर , सहायक विकास खंड अधिकारी लीकेश्वर जाहिरे, प्राचार्य बी एन बी डाक्टर राजेश चंदानी प्राचार्य सासाहोली डाक्टर सुभाषचंद्र शर्मा ,ईशा रानी ख़लको,प्राचार्य बेलदार सिवनी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में साँस्कृतिक प्रस्तुति जेबी इंटरनेशनल ,केरला पब्लिक स्कूल, और बैंड द्वारा स्वागत कार्मेल पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। बीएनबी के छात्रों द्वारा मार्चपास्ट और पुष्प वर्षा की गयी।
विद्यालय की 32 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। साथ ही एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ,जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, शैल साहू , दुलारी सुरेन्द्र वर्मा, राम पंजवानी, मनोज निषाद ,नरसिह वर्मा , सुरेश वर्मा , डाक्टर लक्ष्मण साहू ,शिक्षा सभा पति नरेंद्र शर्मा ,सौरभ जैन,अनुराधा वर्मा, राजकुमार गेंडरे सहित सभी संकुल समन्वयक शिक्षक छात्र छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम में स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा दिया। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जाहिरे ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नरोत्तम ध्रुव और ऋषि कुमार वर्मा ने किया।