तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा
9424211900
मंत्री टंक राम वर्मा टंडवा पहुंचकर लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल।
आज मंगलवार को मंत्री टंक राम वर्मा ग्राम टंडवा पहुंचे यहां पर उन्होंने कुछ निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया साथ ही लगभग 8 करोड रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले दो सड़क मार्गो के लिए भूमि पूजन किया मंत्री टंक राम वर्मा ने टंडवा हाई स्कूल से वैकुंठ पहुंच मार्ग एवं टंडवा दैहान पारा से झोपड़ा पारा पहुंच मार्ग के लिए भूमि पूजन किया, लगभग 8 करोड रुपए से अधिक की लागत से दोनों पहुंच मार्गों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही शासकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा ने छात्र छात्राओं को गणेशवेश वितरण किया वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क साइकिल भी प्रदान किया गया।
मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात टंडवा बैकुंठ ग्राम पंचायत को दे दिए हैं उन्होंने कहा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में टंडवा बैकुंठ जो की एक ही पंचायत है विकास की गंगा बहाई गई है और करोड़ों रुपए के अभी वर्तमान में सौगात का भूमि पूजन व लोकार्पण किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कोई भी कार्य तभी सार्थक होता है जब उसे जमीन पर आकर किया जाए उन्होंने कहा कि फेसबुक इंस्टाग्राम में नहीं जमीन पर आकर काम करो तभी सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के राज में प्रदेश खुशहाल है और विकास कार्यों की झड़ी लग रही है, कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन व्यक्त किया ।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधिगण , स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्रगण सहित बड़ी संख्या में ग्राम टंडवा बैकुंठ के नागरिकगण उपस्थित हुए।