*आओ स्कूल चले हम" रैली से गूंजा आलेसुर, शिक्षा के अधिकार का दिया गया सशक्त संदेश*

*आओ स्कूल चले हम" रैली से गूंजा आलेसुर, शिक्षा के अधिकार का दिया गया सशक्त संदेश*

*आओ स्कूल चले हम" रैली से गूंजा आलेसुर, शिक्षा के अधिकार का दिया गया सशक्त संदेश*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
 *आओ स्कूल चले हम" रैली से गूंजा आलेसुर, शिक्षा के अधिकार का दिया गया सशक्त संदेश* 
खरोरा 
खुशहाल बचपन परियोजना के अंतर्गत विकासखंड तिल्दा के ग्राम आलेसुर में "आओ स्कूल चले हम" जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक युधिष्ठिर बुड़ेक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व पर आधारित प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को विद्यालय से बाहर एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने तथा प्रत्येक बच्चे की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर की दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग एवं प्रेरक शैक्षिक स्लोगन लिखकर जन-जागरूकता का अनूठा प्रयास किया गया। कार्यक्रम में खुशहाल बचपन परियोजना की डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम एसोसिएट रुकसाना खान, कम्युनिटी एजुकेटर कुसुमलता साहू एवं सरिता मधुकर, एकेडमिक मेंटर गीतांजलि यदु, शिक्षाविद् डॉ. हरीश वैष्णव तथा विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार साहू और चंद्रशेखर रात्रे सहित विद्यालय परिवार, समुदाय के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि ग्राम का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और प्रत्येक बच्चे की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए
 सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि "आओ स्कूल चले हम" जैसी जन-जागरूकता पहलें शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी आयोजकों, शिक्षकों, परियोजना टीम, समुदाय एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि इस अभियान से अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3