बेमेतरा:-जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला की मासिक बैठक एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न

मेघू राणा बेमेतरा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के अध्यक्ष विवेक राजपूत के नेतृत्व में विजन पब्लिक स्कूल, बेरला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला की मासिक बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन तथा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस
 संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के अध्यक्ष विवेक राजपूत ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित कविता साहू रवि परगनिहा रामेश्वर देवांगन सूर्यप्रकाश शर्मा भारत भूषण साहू चंद्रप्रकाश साहू राजेश दुबे ईश्वर सिन्हा रास बिहारी कुरे प्रवीण शर्मा संदीप राजपूत राजा साहू जितेंद्र जोशी नेहा सुराना हीरा बाई पुसऊ रम सिन्हा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3