सांसद विजय बघेल ने सिंदूर उद्यान में किया श्रमदान, पौधों के संरक्षण का दिया संदेश
भिलाई। भारतीय सेना द्वारा विरोधी देश पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के नेतृत्व तथा आर्टकॉम एवं भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सेक्टर-5 स्थित सिंदूर उद्यान में लगाए गए सिंदूर के पौधों के संरक्षण एवं उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए आज श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सांसद विजय बघेल ने मॉर्निंग वॉक समूह के साथियों के साथ सिंदूर उद्यान में श्रमदान करते हुए अव्यवस्थित हो चुके उद्यान को पुनः सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने का कार्य किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद वे छतरी लेकर उद्यान पहुंचे और उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी बारिश के बीच उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस दौरान उद्यान में उग आए खरपतवार हटाए गए तथा रिक्त स्थानों पर सांसद विजय बघेल के करकमलों से सिंदूर के नए पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आर्टकॉम के संचालक निशु पाण्डेय ने सांसद विजय बघेल से आग्रह किया कि सिंदूर उद्यान में तीनों सेनाओं की वर्दी धारण किए सैनिकों की प्रतिकृतियां तथा पृथ्वी मिसाइल का डमी मॉडल स्थापित कराया जाए, ताकि यह उद्यान देशभक्ति का प्रतीक बने और दूर-दूर से लोग इसे देखने आएं।
इस अवसर पर आर्टकॉम के संचालक निशु पाण्डेय, करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, श्रीराम, पर्यावरण मित्र मंडल के बालूराम वर्मा, लिलेश देशमुख, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नासिर खान, गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रकाश सांवत, भागचंद जैन, राजेश जैन, कमलेश दुबे, रजनीकांत अग्रवाल, विश्वरतन सिन्हा, मनोज गुप्ता, विशालदीप नायर, दशरथ भोई, विक्रांत ठाकुर सहित मॉर्निंग वॉक समूह के अनेक सदस्य, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी, सहयोगी एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
निशु पाण्डेय
संचालक, आर्टकॉम
मो.: 9303920002