*विद्यालयों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर: बाल संसद के गठन हेतु प्रधान पाठकों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न*

तिल्दा विकासखंड अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला माठ में विद्यालयों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से बाल संसद गठन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से खरोरा, बेल्दार सिवनी, अड़सेना, पचरी, कनकी, घिवरा, असौंदा, ईल्दा, भड़हा, कठिया, मोहरेंगा तथा बंगोली सहित विभिन्न संकुलों के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
 प्रशिक्षण में बाल संसद के गठन की संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि 18 जुलाई को चुनाव की घोषणा की जाएगी, 20 जुलाई को नामांकन की अंतिम तिथि एवं नामांकन पत्रों की जांच होगी, 23 जुलाई तक चुनाव प्रचार किया जाएगा, 24 जुलाई को मतदान एवं मतगणना संपन्न होगी, 25 जुलाई को निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण एवं कैबिनेट का गठन किया जाएगा तथा 27 जुलाई को प्रथम कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।
 प्रशिक्षण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वे भविष्य के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। प्रशिक्षण में तारकेश्वर कुमार धीवर, युधिष्ठिर बुड़ेक, उदेराम वर्मा, बी.पी. वर्मा, भरत लाल धुरंधर,बिशेषर वर्मा, रुक्मणी कुर्रे सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3