*विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर, संकुल प्राचार्य एवं संकुल स्त्रोत समन्वयक ने किया औचक निरीक्षण*

विकासखंड तिल्दा अंतर्गत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले एवं संकुल स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा लगातार विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा कार्य एवं गृहकार्य दिए जाने सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन
 संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति का भी अवलोकन किया तथा शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर सीखने के परिणामों के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित मूल्यांकन, सतत अभ्यास, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में निरंतर सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं भारती तांती भी उपस्थित रहे और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को प्रदान की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3