*बालोद बस स्टैंड की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, 23 लाख की लागत से बनेगी नई नाली*

*बालोद बस स्टैंड की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, 23 लाख की लागत से बनेगी नई नाली*

*बालोद बस स्टैंड की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, 23 लाख की लागत से बनेगी नई नाली*
*बालोद बस स्टैंड की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, 23 लाख की लागत से बनेगी नई नाली*
बालोद, 11 जुलाई 2026। शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-930) स्थित बस स्टैंड के सामने 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं कार्यारंभ किया गया। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद बरसात के मौसम में बस स्टैंड परिसर में होने वाले जलभराव से यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया गया कि पूर्व में इस स्थान पर निर्मित नाली तकनीकी दृष्टि से व्यवस्थित नहीं थी, जिसके कारण हल्की बारिश होने पर भी बस स्टैंड परिसर में पानी भर जाता था। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं बस स्टैंड के आसपास संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी आर्थिक एवं व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ता था। लंबे समय से स्थानीय नागरिक एवं व्यापारी इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी के सतत प्रयासों से इस बहुप्रतीक्षित कार्य को स्वीकृति मिली। साथ ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह कार्य पूर्ण होने के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्माण कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नाली निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होगा और इसका लाभ प्रतिदिन हजारों यात्रियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को मिलेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, नगर पालिका परिषद बालोद की उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षद गिरजेश गुप्ता, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, बंटी शर्मा, रवि प्रकाश पांडेय, सुनीता मनहर, गोमती रात्रे, श्यामा यादव, पुष्पा साहू, जागेश्वर ढीमर, हितेश्वरी कौशिक, कांति तरुण साहू एवं आशा पटेल उपस्थित रहे।
इनके अलावा बालोद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला, भाजपा शहर मंडल के उपाध्यक्ष महेश पाठक एवं श्रवण टावरी, दानमल जैन, प्रतिमा यादव, दीप्ति यादव, छवि सार्वा, प्रीतिबाला साहू, संजय शर्मा, राज सोनी, हेमराज जग्यासी, किशोर बाफना, बस स्टैंड के व्यापारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व जेष्ट -श्रेष्ठ कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नई नाली बनने से बस स्टैंड क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान होगा और आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों एवं यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

       *"हमने बनाया है*
                 *हम ही सवारेंगे।"*

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3