सरोरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी खुलकर दिखी, उठे कई सवाल।

सरोरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी खुलकर दिखी, उठे कई सवाल।

सरोरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी खुलकर दिखी, उठे कई सवाल।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

 सरोरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी खुलकर दिखी, उठे कई सवाल।
तिल्दा में भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है,तिल्दा के समीपस्थ ग्राम पंचायत सरोरा में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि का शिलालेख में नाम नहीं है जबकि नेवरा निवासी एक पूर्व पदाधिकारी को वर्तमान पदाधिकारी बताकर उसका नाम दर्शाया गया है, निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधियो ने इस पर घोर नाराजगी व्यक्त की है।
 तिल्दा के ग्राम सरोरा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का लोकार्पण और मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए वहीं कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए, साथ ही क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू जो कि उसी से क्षेत्र से निर्वाचित हुई है वह भी कार्यक्रम में उपस्थित हुई,और शिलालेख में नाम देखकर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की। शिलालेख में उनका नाम नदारद था, जबकि आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया और जिला पंचायत में वे महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति है ऐसे में नाराजगी स्वाभाविक था। उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर की। इस मामले को लेकर कहा गया कि यह सीधा-सीधा एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान है, सरोरा क्षेत्र से निर्वाचित हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति बनी श्रीमती शैल महेंद्र साहू ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जिला पंचायत में उठाया जाएगा,साथ ही
 विभागीय मंत्री को भी इसकी शिकायत की जाएगी।
 जिला पंचायत सभापति सहित उनके प्रतिनिधियों ने भी घोर नाराजगी जाहिर की और कहा कि जो लोग उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नहीं है उनका शिलालेख में नाम है वहीं एक पूर्व पदाधिकारी को वर्तमान पदाधिकारी बताकर शिलालेख में नाम अंकित किया गया है जिस पर भी घोर नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
 वही इस मामले की जमकर चर्चा है साथ ही इसे भाजपा की गुटबाजी बताई जा रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3