रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह 2026 का आयोजन 19 जुलाई को*
खरोरा
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल की 126वीं जयंती के अवसर पर 19 जुलाई 2026 (रविवार) को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के प्रथम चरण में प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक, रायपुर में श्रद्धांजलि एवं जयंती कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बहुउद्देशीय भवन, नरदहा (रायपुर) में प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा।
समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडेराम कश्यप ने समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करने और समारोह को सफल बनाने की अपील की है।