*शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भरुवाडीह कला में 'शाला प्रवेश महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया.*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भरुवाडीह कला में 'शाला प्रवेश महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया.*
खरोरा
कोई ना छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार" के मूल संकल्प के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भरुवाडीह कला में 'शाला प्रवेश महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया. सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया. स्कूल परिसर में प्रवेश करते ही बच्चों को नए शिक्षण सत्र के लिए पुस्तकें और आवश्यक सामग्री वितरित कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया गया.
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल सोनी ने स्कूल के वातावरण की जमकर सराहना की. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "इस स्कूल में आकर मानो ऐसा लगा जैसे मैं बस्तर के किसी हरे-भरे और सुंदर क्षेत्र में आ गया हूं. यहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से स्कूल को बेहद आकर्षक और आदर्श बना दिया है.
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी आदरणीय शिक्षक गण, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में प्यारे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उत्साह ने इस पूरे उत्सव को और भी जीवंत बना दिया. अतिथियों और शिक्षकों ने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बाल-गोपालों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव रखने में अपनी भागीदारी निभाएं. साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को और क्लास में अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को बैग, कॉपी, ग्रामवासी, शाला समिति द्वारा अतिथियों के हाथों सभी बच्चों को दिया गया.और स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए.
इस उत्सव को खास बनाने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में श्रीमति चंद्रकला वर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका तिल्दा-नेवरा), नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर),श्रीमति स्वाति वर्मा ,सुरेंद्र वर्मा , सीताराम यादव , भगत राम निषाद