बेमेतरा:-भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकटी में विधायक निवास बनाने के लिए ग्राम नकटी में प्रशासन द्वारा खाली कराए जा रहे मकान पर कहा कि भाजपा की यह सरकार मानवता को भूल चुकी है संवेदनाहीन हो चुकी है भरी बरसात में लोगों के सर से छत छीनी जा रही है और बदले में नया रायपुर सेक्टर 30 में जो अस्थाई व्यवस्थापन किया गया है वह सिर्फ खानापूर्ति है सेक्टर 30 में 1 बीएचके के फ्लैट में सम्मिलित परिवारों को रहने के लिए जगह दी गई है जबकि सम्मिलित परिवार में कई दंपतियों होती है ऐसे में एक कमरे में गुजारा कर पाना संभव नहीं है जबकि विधायक निवास बनाने के लिए और भी जगह शासन के पास उपलब्ध थी किंतु मानवता से मुंह मोड़ लेने वाली है भाजपा सरकार को लोगों की संवेदना से कोई लेना-देना नहीं है मात्र इन्हें प्रदेश को कैसे लूटा जा सकता है आम जनता को कैसे परेशान किया जा सकता है यही इस सरकार का मकसद है यही कारण है की बरसात में लोगों को उनके घरों से विस्थापित किया गया है लोगों के खून पसीने की कमाई पर बुलडोजर चलाया गया है एक भी भाजपा का जनप्रतिनिधि विधायक , किए जा रहे कार्रवाई को रोकने के लिए सामने नहीं आया कि इस कार्यवाही को रोका जाए लोगों को इससे नुकसान हो रहा है लोगों का आशियाना ही छिन जाने से न केवल उनके दैनिक कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा है बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी ऐसी स्थिति में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं अमीरों की यह भाजपा सरकार को गरीब और आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है इन्हें सिर्फ जल्दी है तो अपने कमिशन और अपने दिखावे से पूर्व में धरसीवा के जनप्रतिनिधियों ने कहा था कि नकटी में किसी प्रकार से विस्थापन की कार्रवाई नहीं की जाएगी किंतु आज वही जनप्रतिनिधियों को नकटी में हो रहे विस्थापन एवं लोगों के घरों में चल रहे बुलडोजर से कोई लेना देना नहीं है आम जनता अपने दर्द से परेशान है बरसात में लोगों का आशियाना उजड़ने से लोग अपनी व्यवस्था किस तरह से कर पाएंगे इसे भी भाजपा सरकार ने नहीं सोचा अगर देखा जाए तो यही स्थिति भाजपा की सरकार के द्वारा किसानों कर्मचारी एवं आम जनता के साथ लगातार पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है भाजपा की सरकार संवेदनाहीन सरकार है भाजपा के जनप्रतिनिधियों की आत्माएं मर चुकी है।