रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*हाई स्कूल ईल्दा में वृक्षारोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान एवं 19 साइकिलों का वितरण*
खरोरा।
शासकीय हाई स्कूल ईल्दा में वृक्षारोपण एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। साथ ही शासन की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को 19 साइकिलों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ईल्दा के सरपंच धनेश साहू, पंच परस साहू, गोपी साहू एवं नीलकमल कन्नौजे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कनकी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य सुश्री सीमा मेश्राम मैडम, हाई स्कूल ईल्दा की प्राचार्य चांदनी यदुवंशी, प्राथमिक शाला के एसएमसी अध्यक्ष चरण साहू, कनकी संकुल समन्वयक भुनेश्वर वर्मा, ईल्दा संकुल समन्वयक लखेश्वर वर्मा, वरिष्ठ नागरिक पटेल जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल व कुशल व्यवस्था जितेंद्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा वृक्षों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।