*खरोरा की राजनीति में हलचल: आदित्य ठाकुर ने 50 से अधिक समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन*

*खरोरा की राजनीति में हलचल: आदित्य ठाकुर ने 50 से अधिक समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन*

*खरोरा की राजनीति में हलचल: आदित्य ठाकुर ने 50 से अधिक समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा

*खरोरा की राजनीति में हलचल: आदित्य ठाकुर ने 50 से अधिक समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन*
खरोरा
। खरोरा की स्थानीय राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब आदित्य ठाकुर ने अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया। इस घटनाक्रम को क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दो निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में लगातार हो रहे इन राजनीतिक जुड़ावों को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और स्थानीय स्तर पर बढ़ती सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए खरोरा में दलों के बीच समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आदित्य ठाकुर और उनके समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3