तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन के जन्मदिन के पूर्व विभिन्न आयोजन
भाजपा शहर महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन का जन्मदिन 28 जुलाई मंगलवार को है जहां मंगलवार को भारी कार्यक्रमों के चलते सोमवार को भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।
सर्वप्रथम वे ग्राम कैसदा के शासकीय स्कूल पहुंची वहां पर नेवता भोज करवाकर जन्मदिन की खुशियां मनाएं।
तत्पश्चात वे ग्राम ओटगन पहुंची सर्वप्रथम वहां के श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना की गई और वृक्षारोपण किया गया, तत्पश्चात गण के शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओटगन में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें नेवता भोज करवाकर अपना जन्मदिन मनाया।
साथ ही इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा पहुंचे यहां पर मरीजो को फल वितरण किया, बच्चों को किट आदि दिए गए यहां पर विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर एल पी साहू को बनाए जाने पर उनका अभिनंदन स्वागत भी किया गया,अस्पताल में काफी देर रुक कर मरीजों का हाल-चाल भी जाना गया, तत्पश्चात विद्युत विभाग तिल्दा पहुंचे और यहां पर विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा नेता राम पंजवानी का स्वागत, सम्मान किया गया, बिजली विभाग में रानी सौरभ जैन के द्वारा समस्त बिजली कर्मियों को बरसात से बचने रेनकोट का वितरण किया गया।
सभी स्थानों पर सभी के द्वारा अलग अलग आभार माना गया।
इस अवसर पर रानी सौरभ जैन, राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, मनोज निषाद, सौरभ जैन, डॉ एल पी साहू, अमरजीत पासवान, सागर पंजवानी, आदित्य तिवारी, आदर्श वर्मा, बी एल साहू, दिलीप वर्मा,दीपक चौथयानी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।