तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई नगर पालिका अध्यक्ष हुए उपस्थित।
सोमवार को कुम्हार समाज द्वारा सासाहोली स्थित महाराजा दक्ष प्रजापति चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर उनकी जयंती मनाई गई उनके योगदान को याद किया गया, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए उन्होंने उन्होंने सर्वप्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पूजा अर्चना की एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला, साथ ही समाज के साथ उन्होंने भंडारे में प्रसाद भी वितरण किया, इस अवसर पर कुम्हार समाज के अध्यक्ष कृतेश चक्रधारी, उपाध्यक्ष गुहा राम चक्रधारी, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चक्रधारी, सचिव मुखेश चक्रधारी, सहसचिव दौलत चक्रधारी, परदेसी राम चक्रधारी, बेनी राम प्रजापति, बड़ी संख्या में सामाजिक लोगो सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।