*लोकतांत्रिक संस्कारों की ओर सशक्त कदम : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न**

*लोकतांत्रिक संस्कारों की ओर सशक्त कदम : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न**

 *लोकतांत्रिक संस्कारों की ओर सशक्त कदम : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न**
 *लोकतांत्रिक संस्कारों की ओर सशक्त कदम : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न** 
विकासखंड तिल्दा नेवरा के संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से बाल संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति पद पर मेघा गहिरवाल, उपराष्ट्रपति पद पर शिवकुमार धीवर एवं डिंपल, प्रधानमंत्री पद पर साहिल धृतलहरे तथा उप प्रधानमंत्री पद पर वंशिका चतुर्वेदी का चयन किया गया। इसी प्रकार आनंद बांधे को स्वच्छता मंत्री, प्रणित कुमार धीवर को जल मंत्री, कोमल वर्मा को स्वास्थ्य मंत्री, आस्था मानिकपुरी को बागवानी मंत्री, वर्षा रात्रे को सांस्कृतिक मंत्री, भूमिका पारधी को शिक्षा मंत्री, राधे यादव को खेल मंत्री, जागृति कोसले को मध्याह्न भोजन मंत्री, खुशी धीवर को प्रार्थना मंत्री, प्रिंस कुमार को खोया-पाया विभाग तथा इशांत कोसले को अनुशासन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कक्षा छठवीं की कक्षा नायक जागृति कोसले, कक्षा सातवीं के कक्षा नायक आशीष यादव तथा कक्षा आठवीं के कक्षा नायक लकी नवरंगे बनाए गए। कार्यक्रम में प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार
 वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने पद एवं कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने, विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, स्वच्छता, सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने तथा अपने सहपाठियों के हित में सदैव कार्य करने की शपथ दिलाई। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे विद्यालय के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करते हुए विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोगी शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर, संगम कुमार मन्नाडे एवं भारती तांती का सक्रिय, समर्पित एवं सराहनीय योगदान रहा। शिक्षकों ने पूरी प्रक्रिया को लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित बाल संसद पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3