भारती विद्या मंदिर, रवान में इ.डि.ओ. छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भारती विद्या मंदिर, रवान में इ.डि.ओ. छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भारती विद्या मंदिर, रवान में इ.डि.ओ. छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भारती विद्या मंदिर, रवान में इ.डि.ओ. छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
अर्जुनी। ई.डी. ओ. पर्यावरण सुरक्षा संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा भारती विद्या मंदिर, रवान में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, विद्यार्थी जीवन में आने वाली चुनौतियों, मानसिक दबाव तथा उनके सकारात्मक समाधान के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि परीक्षा, करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मानसिक दबाव महसूस होना सामान्य बात है, लेकिन समय पर परिवार, शिक्षकों एवं मित्रों से संवाद करना तथा सकारात्मक सोच बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, नवप्रवर्तक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे केवल मनोरंजन या खेल जगत तक ही सीमित न रहें, बल्कि देश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नवप्रवर्तकों और समाज के लिए कार्य करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के बारे में भी जानकारी रखें।

साथ ही, सोनम वांगचुक द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा शिक्षा के प्रति जवाबदेही की मांग को लेकर चलाए जा रहे शांतिपूर्ण जन-आंदोलन की जानकारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ साझा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए शांतिपूर्ण संवाद, जागरूकता और रचनात्मक भागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

पर्यावरण जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों को वृक्षों, पौधों, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर दो विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। पहली गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों ने श्री सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण आंदोलन तथा शिक्षा सुधार के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। वहीं दूसरी गतिविधि में विद्यार्थियों ने संदेश-पत्र पर सोनम वांगचुक के लिए अपनी शुभकामनाएँ, शिक्षा सुधार के समर्थन में अपने विचार तथा बेहतर शिक्षा व्यवस्था की अपेक्षाएँ लिखीं।
इ.डि.ओ. छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं, बल्कि शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के प्रति युवाओं को प्रेरित करना है। संगठन भविष्य में भी समाजहित एवं जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारती विद्या मंदिर, रवान के संस्था प्रनुख,प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। जिस पर ई. डी. ओ.छत्तीसगढ़ ने विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3